धान की आवक से गुलजार हुए जिले के 102 खरीदी केन्द्र, कलेक्टर ने तौला किसान का धान, पहले दिन 2629 मीट्रिक टन की खरीदी
। धमतरी।
रविवार से पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले के धान खरीदी केंद्रों में खरीफ़ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गयी। शुरुआत में जिले के 102 केन्द्रों में धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। पहले दिन 688 पंजीकृत किसानों का टोकन कटा। लगभग 26 हजार क्विंटल धान की ख़रीदी की गई। किसानों की नई उम्मीद के साथ धान उपार्जन का सफर शुरू हुआ। किसान सुबह से अपनी अपने-अपने साधनो छोटी वाहन अथवा ट्रैक्टर में धान लादकर खरीदी केंद्र पहुंचे। शुरुआत दिन मझले किसानों को प्राथमिकता से धान बेचने का मौका दिया गया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा जायजा लेने भटगांव उपार्जन केंद्र पहुँचे। वहाँ उन्होंने धान खरीदी केंद्र में की गयी तैयारी का और धान ख़रीदी का निरीक्षण किया। धान बेचने आए किसानों से बातचीत की। धान खरीदी केंद्र में किसानों की पंजीयन संख्या, धान के रकबे की जानकारी, बारदाने की उपलब्धता, कांटा-बांट के सत्यापन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अन्य राज्यों और कोचियों द्वारा लाए जाने वाले धान पर निगरानी रखने और कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि यदि बाहर से धान खपाने की जानकारी मिलती है तो उसे जब्त करने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र में बनाए गए चबूतरे का भी निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्तापूर्ण देखी। कहा कि सभी धान खरीदी चबूतरा का निर्माण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम डॉ कल्पना ध्रुव, जिला खाद्य अधिकारी बसंत कोराम, सीओसीसीबी गोस्वामी, सुनील सिंग, उपसंचालक सहकारी समिति प्रदीप ठाकुर, तहसीलदार दुर्गा साहू, समिति प्रबंधक देवांगन के पूर्व जनपद सदस्य श्यामा साहू, जनप्रतिनिधि बीथिका विश्वास के आलावा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।
1.31 लाख किसान बेचेंगे धान, पहले दिन 688 का कटा टोकन
जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की किसान एकांत ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को निर्धारित तिथि पर आसानी से धान विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय को मिला। उन्होंने पहले दिन भटगांव सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में अपना 58 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। श्री पाण्डेय के पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि प्राप्त की और बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना पूरा धान एक ही बार में बेच दिया।
धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। पहले दिन 688 किसानों ने टोकन कटाया था जिनसे कुल 2629 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को ध्यान 8 नए उपार्जन केंद्रों की हुई शुरुआत, किसानों को राहत
किसानों की सुविधा, उनकी मेहनत की उपज का सुगम विक्रय और कृषि व्यवस्था को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में धमतरी जिले में इस खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले में पहली बार आठ नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए गए हैं। इनमें भुसरेंगा, अटंग, सिलघट, सिलौटी, सिंधोरीखुर्द, बुड़ेनी, राजपुर और टांगापानी शामिल हैं। इन नए केंद्रों के प्रारंभ होने से जिले में धान खरीदी केंद्रों की संख्या 100 से बढ़कर 108 हो गई है। अध्यक्ष सहकारी बैंक निरंजन
में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, किसानों के बैठने की सुविधा, सिन्हा ने आज नये उपार्जन केंद्र अटंग का शुभारंभ किया। नए केंद्रों के खुलने से आसपास के गांवों के किसानों को अपने क्षेत्र के नजदीक ही धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध हुई। इससे ट्रैक्टर, मालवाहक वाहन अथवा अन्य साधनों से धान परिवहन पर होने वाला खर्च कम हुआ। सभी उपार्जन केंद्रों में पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था, नापतौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाना, विद्युत तथा सुरक्षित भंडारण जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।
तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।