THE MAGARLOD NEWS

कमरौद के अघनूराम की अंतिम इच्छा परिजनों ने की पूरी



 मगरलोड।

मृत्यु के बाद भी दूसरों के जीवन में उजाला भरने का संकल्प कितना प्रेरणादायी हो सकता है, इसका उदाहरण मगरलोड विकासखंड के ग्राम कमरौद में देखने को मिला। यहां 91 वर्षीय स्वर्गीय अघनू राम साहू के निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए नेत्रदान कराया। उनके इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिबाधित व्यक्तियों को नई रोशनी मिलने की उम्मीद है। स्व. अघनू राम साहू ने जीवित रहते हुए ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने उनकी इच्छा को सर्वोपरि रखते हुए स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम कमरौद पहुंची और 14 नवंबर की सुबह 8 बजे नेत्रदान की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद प्राप्त नेत्रों को सुरक्षित रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सामाजिक एवं धार्मिक प्रवृत्ति के अघनू राम साहू का यह संकल्प उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। उनके पुत्र ईश्वरी राम साहू, बहू कुंती बाई साहू, पौत्र अश्वनी कुमार साहू एवं द्रोण कुमार साहू सहित परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों ने इस कार्य में सहयोग किया। परिजनों ने उनके
स्व. अघनूराम 
धमतरी जिले का 68 वां नेत्रदान, मृत्यु के बाद भी जिंदा रहेगी आंखें एके टोंडर, जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. राजेश सूर्यवंशी एवं सहायक जिला नोडल अधिकारी गुरुशरण साहू के निर्देशानुसार तथा बीएमओ डॉ. शारदा ठाकुर और ब्लॉक जीवनकाल में लिए गए संकल्प को पूरा कर मानवता की मिसाल पेश की। नेत्रदान की प्रक्रिया सीएमएचओ डॉ. नोडल अधिकारी एसके पवार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस दौरान कुरुद ब्लॉक नेत्रदान अधिकारी डॉ. लोमेश कुर्रे, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सा सहायक एसके पवार, नेत्रदान अधिकारी डॉ. आरएन सोरी, सेक्टर नेत्र चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीआर ध्रुव, डॉ. देवेंद्र कुमार साहू, डॉ. चितेश कुमार साहू, आरएचओ लक्ष्मी साहू, मितानिन मोना साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला नोडल अधिकारी अंधत्व डॉ. राजेश सूर्यवंशी ने बताया कि स्वर्गीय अघनू राम साहू का नेत्रदान धमतरी जिले का 68वां नेत्रदान है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो दृष्टिबाधित लोगों को दृष्टि मिलने का अवसर मिलता है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि नेत्रदान के लिए पहले से घोषणा पत्र भरना अनिवार्य नहीं है। किसी व्यक्ति के निधन के बाद भी उसके परिजन नेत्रदान का निर्णय ले सकते हैं। इसकी प्रक्रिया सरल है और इससे मृतक के चेहरे पर किसी तरह की विकृति नहीं आती। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि किसी व्यक्ति के निधन पर उसके परिजन नेत्रदान के इच्छुक हों तो मगरलोड के ब्लॉक नेत्रदान अधिकारी अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र के नेत्र चिकित्सा सहायक से संपर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने