न्यूज | मगरलोड
करेली छोटी के सामुदायिक भवन में 9 नवंबर को प्रतिभा सम्मान, करियर गाइडेंस कार्यक्रम, दीपावली मिलन समारोह हुआ। आयोजन प्रेरणा मंच करेली छोटी ने किया। उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान करना रहा। छात्रों, युवाओं को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा, करियर चुनने को लेकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रश्न मंच से हुई। कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों ने हिस्सा लिया। सामान्य ज्ञान, शैक्षणिक समझ,तर्क शक्ति, बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय की परख हुई। अलग-अलग विषयों के सवाल पूछे गए। छात्रों ने आत्मविश्वास से जवाब दिए। दर्शकों के लिए भी यह आकर्षण रहा।
मुख्य अतिथि यूपीएससी चयनित अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव रहे। उन्होंने लक्ष्य तय करने पर जोर दिया। नियमित पढ़ाई की बात कही। अनुशासन को जरूरी बताया। आत्मविश्वास पर फोकस किया। लगातार मेहनत को सफलता का मंत्र बताया। बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी। उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ने को कहा। छात्रों, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा, करियर निर्माण से जुड़ी जानकारी मिली। अध्यक्षता सरपंच परमेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि खिलेश साहू, वेदकुमार साहू, सुकलाल प्रजापति, राधेश्याम साहू, लिखन साहू, लखन लाल, दयाराम साहू, मनबोध राम साहू, दयालु राम साहू मौजूद रहे। अन्य अतिथियों ने शिक्षा, सामाजिक एकता, युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। प्रेरणा मंच के प्रयासों की सराहना की।
आयोजन को सफल बनाने में दशरथ राम यादव,
पीलेश्वर साहू, दिनेश साहू, ऐश्वर्य साहू, हुमेंद्र साहू,कीर्तन साहू, अनेश्वर साहू, देवकुमार साहू, नोमेश साहू, विपिन वैष्णव, गौतम साहू, रतन साहू, जितेंद्र यादव, विष्णु साहू, गौतम कुमार साहू, अखिलेश प्रजापति, टीका साहू, कुंदन साहू, चम्मन साहू, लुकेश्वर साहू, हरीश साहू, येमन साहू, खुमेंद्र साहू, ऋषभ साहू का योगदान रहा। मंच संचालन उमाशंकर निर्मलकर ने किया।
आयोजन को छात्रों, युवाओं के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन, सकारात्मक सोच का मंच बताया गया। कार्यक्रम में 15 छात्रों समेत युवाओं को सम्मानित किया कार्यक्रम में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में उपलब्धि हासिल करने वाले 15 छात्रों, युवाओं का सम्मान हुआ। कक्षा 8वीं में वोमेन्द्र साहू, सूर्यकांत साहू का प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में चयन हुआ। राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में भी चयन हुआ। रूपाली साहू का प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा में चयन हुआ। कांती साहू, खुशबू साहू, जयदीप साहू का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में चयन हुआ। 10वीं में हुमेश्वरी साहू प्रथम रहीं। 86.60 प्रतिशत अंक आए। गीतांजली साहू द्वितीय रहीं। 86.33 प्रतिशत अंक आए। उपासना साहू को सांत्वना पुरस्कार मिला। 96.16 प्रतिशत अंक आए। देविका को सांत्वना
पुरस्कार मिला। 94.83 प्रतिशत अंक आए। कक्षा 12वीं में प्रेरणा हिरवानी प्रथम रहीं। 90.40 प्रतिशत अंक आए। वीणा निषाद द्वितीय रहीं। 87.80 प्रतिशत अंक आए। साक्षी साहू को सांत्वना पुरस्कार मिला। 90.60 प्रतिशत अंक आए। उच्च शिक्षा, रोजगार में खिलेश्वर साहू सहायक रेडियोग्राफर पद पर चयनित हुए। समीर साहू का बीएएमएस की पढ़ाई के लिए चयन हुआ।