BREAKING:- त्यौहार बदला मातम में,डाभा में सनसनीखेज घटना, 34 वर्षीय नागेंद्र निषाद ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात

धमतरी जिले के मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम डाभा से दिवाली की त्यौहार पर एक दुखद खबर आई है।

 महानदी किनारे इमली के पेड़ पर एक 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान ग्राम डाभा निवासी नागेंद्र उर्फ गोलू निषाद, पिता सालिक निषाद, उम्र 34 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, घटना आज दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। युवक का शव महानदी किनारे स्थित बसान इमली के पेड़ पर मिला।

डाभा निवासी नागेंद्र निषाद साड़ी को फाड़कर फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है।

लांकि आत्महत्या के पीछे का कारण अभी अज्ञात है।

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिससे घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

आखिर 34 वर्षीय नागेंद्र उर्फ गोलू निषाद ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसके पीछे क्या वजह रही? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

फिलहाल पुलिस की आधिकारिक पुष्टि और जांच संबंधी जानकारी का इंतजार है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने