The Magarlod News:
Phalodi Satta Bazar Prediction for
Chhattisgarh- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Elections 2023) के लिए वोटिंग संपन्न हो चुकी है. छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस (Congress) और मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कड़ा मुकाबला है. वहीं, वोटिंग के बाद लोगों के मन यह सवाल लगातार बना हुआ है कि आखिर छत्तीसगढ़ में किसकी बन रही है? राजस्थान के सट्टा बाजार फलोदी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में फिर एक बार कांग्रेस की वापसी हो रही है. खबर में आगे जानिए किस पार्टी को कितनी मिलने का अनुमान है?
फलोदी सट्टा बाजार के अनुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस की सरकार बन सकती है. सट्टा बाजार के अनुसार, कांग्रेस को 52 से 55 सीट और भाजपा को 35 से 38 सीट मिलने की संभावना है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में जो भी पार्टी 90 में से 45 से अधिक सीट लाएगी, उसे सत्ता की चाबी तय है. ऐसे में फलोदी सत्ता बाजार ने कांग्रेस को 52 से 55 सीटें जीतने का अनुमान लगाया है, जिससे उसकी सत्ता में वापसी का अनुमान लगाया जा रहा हालांकि The Magarlod News सट्टा और सट्टा बाजार के अनुमान का समर्थन नहीं करता
दूसरे चरण में 70.59 प्रतिशत मतदान
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 70.59 प्रतिशत (अंतिम) मतदान दर्ज किया गया. भारी सुरक्षा के बीच हुई वोटिंग के दौरान राज्य के गरियाबंद जिले में नक्सलियों के किए गए विस्फोट में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक जवान शहीद हो गया. एक चुनाव अधिकारी ने कहा कि 70 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और 5 बजे समाप्त हुआ, गरियाबंद जिले के नक्सल प्रभावित बिंद्रानवागढ़ सीट के नौ मतदान केंद्रों को छोड़कर, जहां सुरक्षा कारणों से सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान हुआ.
90 सदस्यीय विधानसभा वाले नक्सल प्रभावित राज्य की 20 सीटों के लिए पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को हुआ था और इसमें 78 प्रतिशत की भारी वोटिंग हुई थी.
Tags
चुनाव