ग्राम करेली छोटी में धान बेचने के बात को लेकर दो भाईयो ने एक दूसरे को मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी । मगरलोड थाना में हुआ मामला दर्ज । जानिए क्या है पूरा मामला...


The Magarlod News:मगरलोड थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करेली छोटी निवासी प्रेमलाल साहू , सहित तीन भाई है। भाई के नाम से सात एकड़ कृषि भूमि है। कृषि भूमि का बटवारा हो चुका है । किंतु खाता विभाजन नहीं हो पाया है । वित्तीय वर्ष 2023 24 में कृषि कार्य हेतु एक भाई लक्ष्मीनारायण साहू ने सोसायटी से कर्ज लिया था 21 नवंबर सोमवार को लक्ष्मीनारायण साहू कर्ज ऋण पटाने अपने हिस्से की जमीन का धन बेचकर कर्ज पटाने धान बेचने सोसायटी गया था । बड़े भाई प्रेमलाल साहू ने धान खरीदी केंद्र पहुंचकर धान बेचने से मना करते हुए कहा कि पूरे जमीन का मैं जवाबदार हूं। धान बेचने नहीं दूंगा। कर्ज लिए हो तो वो आपकी जिम्मेदारी है । इसी मामले में वाद विवाद बढ़ता गया और दोनो भाईयो ने गाली गलोच करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने