(The Magarlod News)इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बटन दबाकर छत्तीसगढ़ राज्य के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। किसानों को प्रति क्विंटल 300 रुपए की दर से बोनस राशि दी गई है। इसके बाद किसानों से वर्चुअल बात की।बालोद के तमोरा से किसान विशेसर राम साहू ऑनलाइन बात करते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि आज मुझे 89 हजार 640 रुपए धान बोनस मिला। आपकी सरकार की योजना बहुत अच्छी है। हमने कभी नहीं सोचा था कि बोनस मिलेगा, लेकिन आज बहुत खुशी हो रही है। महासमुंद जिले के किसान रामपाल बताया कि 23 हजार 280 रुपए का बोनस मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज बेन्द्री गांव की पावन भूमि में 2 साल के धान बोनस वितरण समारोह में आए आप सभी का हार्दिक अभिनंदन करता हूं। आज का ये दिन बड़ा ऐतिहासिक दिन है। 25 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के निर्माता भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस सुशासन दिवस की आप सभी को बधाई। छत्तीसगढ़ के किसानों से हमने वादा किया था कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही 2 साल का बकाया बोनस हम किसानों को देंगे।उन्होंने कहा कि मुझे बहुत खुशी हो रही है यह बताने में कि आज हमने छत्तीसगढ़ के 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए हमने ट्रांसफर कर दिया है। जिस भी बैंक में किसानों का खाता है, उन सभी को पैसा पहुंच गया है। मैने किसानों से बात भी की है मैं सबको बधाई देता हूं। किसान आज काफी खुश हैं।
राज्य के किसानों का विश्वास छत्तीसगढ़ की सरकार और मोदी जी पर बढ़ा है। हमने सरकार बनते ही गरीबों को 18 लाख आवास देने का निर्णय लिया। कई लोगों ने घर के लिए कर्ज लिया, कई अपना घर बना ही नहीं पाए उनके लिए आवास स्वीकृत किया गया। मोदी जी की गारंटी हम पूरी तरह से निभाएंगे।
गरीब भूमिहीन मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना भी देंगे। पारदर्शिता के साथ 1 लाख सरकारी पदों पर भर्ती करेंगे। हमारा वादा है हम 5500 मानक बोरा के हिसाब से 15 दिन तक तेंदूपत्ता खरीदेंगे।इससे पहले रायपुर के अभनपुर में बेंद्री गांव में हो रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को हम सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गांव-गांव सड़कें, किसान को क्रेडिट कार्ड अटल जी ने सोचा तो मिला।
विजय शर्मा ने कहा कि, नई सरकार बनती है तो लोग फूल-माला पहनने में रहे जाते हैं। हमारी सरकार बनी तो मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास देने का फैसला लिया। धान का बकाया बोनस अभी नहीं देना था, लेकिन सीएम इसे अनुपूरक बजट में लेकर आए और पास कराया।कार्यक्रम समारोह के पूर्व मुख्यमंत्री श्री साय ने ग्राम बेन्द्री में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। श्री साय ने स्टॉल पर मौजूद विभागीय अधिकारी- कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली