वायरल करने मची होड़
धमतरी। प्रदेश के नये सीएम का नाम तय हुआ और सोशल मीडिया में उनके साथ अपनी तस्वीरे वायरल करने होड़ मच गई थी।
जिसमें ज्यादातर तस्वीर बीजेपी के नेताओं की थी, जिसे देख लोग यह कहने लगे नेता खुद को सीएम का करीबी बताने के चक्कर में है, ज्ञात हो कि रविवार को प्रदेश के नये सीएम विष्णुदेव साय का नाम तय हुआ, उसके बाद से जहां प्रदेश भर मैं उनके नाम की चर्चा थी वही धमतरी में भी उनके नाम के साथ धमतरी के नेताओं की तस्वीरे सोशल मीडिया में सैर करने लगी थी, व्हाटसएप के लगभग सभी ग्रुपो में नये सीएम के साथ अपनी तस्वीरो को वायरल किया जा रहा था। हालांकि जब भी कोई बड़े पद में रहता है तो इस तरह का लगभग सभी पार्टियों में होता भी है, यही रिवाज सोशल मीडिया में देखने को मिला मगर दूसरी ओर इस तरह तस्वीरें वायरल करने वालो को लेकर यह भी चर्चा होती रही कि सोशल मीडिया में लगभग सभी लोग खुद को सीएम का करीबी बताने में लगे है, किन्तु जब उपर लेवल का कोई काम सामने आ जायेगा। तो यह अपना पल्ला झाड़ते नजर आयेंगे फिर धमतरी शहर समेत जिले की स्थिति से सभी वाकिफ है, जहां मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास का अभाव है बल्कि यहां तो सड़क की खस्ता हाल स्थिति का मुद्दा तो आज तक हल नही हुआ है। लोगो का यह भी कहना है नेता सीएम के करीबी है अच्छी बात है मगर शहर और जिले हित में काम कर दिखाएं।