The Magarlod News) :- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के डोंगरगांव में एक
अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे
में केशव यादव उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई। युवक
रूपाकाठी गांव का निवासी था। मृतक केशव यादव के
पिता कलेश यादव ने बताया कि उनके दो पुत्र केशव और
धनेश्वर यादव थे, जिसमें बड़ा पुत्र केशव यादव की रोड
एक्सीडेंट में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शादी के
कार्यक्रम में बाजा बजाने आए हुए थे। कार्यक्रम समाप्त
होने के बाद घर जाते वक्त हादसा हुआ। मिली जानकारी
के मुताबिक घायल डूमेंद्र हलवा सुरक्षित है।