(The Magarlod News) मगरलोड के गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नाबालिक बच्चे ने दूसरे बच्चे पर बतंची चाकू से किया वार आज मिली जानकारी के अनुसार गैलेक्सी सिनियर सेकंडरी स्कूल में चाकूबाजी की घटना सामने आई है । जिसकी शिकायत मगरलोड थाने में की गई है । बताया गया की कक्षा 7वी के विद्यार्थी के हांथ के उपर सातवीं के ही एक बच्चे ने बटनची चाकू से वार किया है। जिससे नाबालिक बच्चा घायल हो गया। घायल बच्चे ने बताया की परीक्षा में चीटिंग करने की बात को लेकर नाबालिक बच्चे ने इस घटना को अंजाम दिया है। वही बच्चे की मां ने प्रिंसिपल एवम विकास खंड शिक्षा अधिकारी तथा थाना में शिकायत की है।