मगरलोड: ग्राम बिरझुली के घर में अज्ञात चोर ने चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम की चोरी,मगरलोड थाना में हुआ मामला दर्ज
(THE MAGARLOD NEWS) ग्राम बिरझुली के रहने वाले चेतन साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई की में अपने घर में ताला लगा कर अपनी पत्नी जानकी साहू के साथ धमतरी गया था । मेरा बेटा स्कूल गया था घर में कोई nhi था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद मेरा बेटा घर आया तो मुख्य द्वार खुला हुआ था और अलमारी भी । जिसकी सूचना पड़ोसी के माध्यम से फोन पे प्राप्त हुआ । घर के अलमारी में रखे चांदी के आभूषण (2600₹) एवम नगदी रकम (37000) कुल कीमत (39600₹) कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किया गया है। मगरलोड पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।