शासकीय स्कूल बोडरा में बच्चो ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम लाइव देखा

शासकीय स्कूल बोडरा में बच्चो ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम लाइव देखा

परीक्षा के समय बच्चों के मन में परीक्षा के डर को दूर करने एवं तनाव मुक्त रहने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने परीक्षा पे चर्चा का सातवां संस्करण पर सभी बच्चों से परीक्षा पे चर्चा पर चर्चा किया। इसे शासकीय हाई स्कूल बोडरा मे पालक सहित विद्यालय के सभी बच्चों और शिक्षकों ने लाइव देखा। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिस्पर्धा दूसरे से नहीं खुद से करें, छात्र अपना अनुभव दूसरे से शेयर करें, प्रेशर खुद पर हावी न होने दे, मां-बाप बच्चों के बीच तुलना न करें, अभिभावक बच्चे ऊपर परीक्षा का दबाव न डालें, अच्छे अंक वाले दोस्त से प्रेरणा ले, पहले से परिणाम के बारे में चिंता न करें, शिक्षक का काम बच्चों के जीवन को संवारना है, जो भी पढ़े उसे लिखकर अभ्यास करें, परीक्षा के दिन सामान्य दिन की तरह रखें, रोजाना प्राप्त नींद लेना जरूरी है, रोजाना संतुलित आहार लेना जरूरी, जो चीज हाथ में ले उसे पूरा करने मे जी जान से जुट जाए, दोस्तों से हमेशा सीखने का प्रयास करें, शिक्षक छात्र का नाता केवल परीक्षा के समय नहीं, फिटनेस के लिए व्यायाम जरूर करे, सोने से पहले फोन पर रील्स न देखें, पारिवारिक जीवन में विश्वास बहुत जरूरी है, खाना खाते समय मोबाइल का उपयोग न करें आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर सभी बच्चों के प्रश्नों का जवाब दिए। इस अवसर पर प्राचार्य एस एस साहू सहित विद्यालय के व्याख्याता एच के बंसोर, के के साहू, के एल साहू,टी के साहू साथ ही सरस्वती शिशु मंदिर बोड़रा के 6वी से 8वीं के सभी बच्चे एवं आचार्य गण भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने