राजिम ब्रेकिंग: खड़ी बस में लगी भयंकर आग, बस हुआ जलकर खाक, देखिए वीडियो

The Magarlod News: राजिम क्षेत्र में एक यात्री बस में आग गई। हालांकि बस में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया है। आग लगने की सूचना लोगों ने पालिका प्रशासन और पुलिस को दी गई है। सीएमओ ने तत्काल राजिम से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई। घटना फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर नगर पंचायत के नया बाजार के पास एक खड़ी बस में अचानक आग लग गई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना नगर पंचायत सीएमओ और पुलिस को दी। सीएमओ ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल राजिम पंचायत से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई।
बस हुआ जलकर खाक

बताया जा रहा है कि जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी, हालांकि दमकल की टीम ने 1 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जहां पर यह घटना हुई, वहीं पास ही एक गर्ल्स हॉस्टल भी है। बहरहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने