Breaking : मेघा महानदी में नए उच्चस्तरीय पुल के लिए मिली 46 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति


21 सितंबर को मेघा पुल धंसने के बाद आवागमन है बंद

धमतरी/मगरलोड। ब्लॉक मुख्यालय मगरलोड से कुरूद को जोड़ने वाले एकमात्र मेघा महानदी पुल धंस गया था। पुल के धंसने से वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लोगों को फेरा लेकर जाना पड़ रहा था। लगातार उस क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। आखिरकार इसकी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग से उपसचिव ने आदेश जारी करते हुए बताया है कि मेघा मगरलोड कुरूद मार्ग में महानदी पर उच्च स्तरीय पुल के लिए 46 करोड़ 96 लाख 67 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति मिलने के पश्चात निविदा आमंत्रित की जाएगी और कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने