The Magarlod News: मगरलोड। नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी में स्थित इंद्रप्रस्थ खेल मैदान में गंदगी अव्यवस्था से भरा पड़ा हैं। इस खेल मैदान में सैकड़ो की संख्या में नवयुवक लड़के, लड़कियां प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए सुबह-शाम अभ्यास के लिए आते हैं। जहां कई महिला पुरुष सुबह-सुबह खेल मैदान में अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वॉक करते हैं। मगर खेल मैदान को देखकर ऐसा प्रतीत होता है इस खेल मैदान में घूमने फिरने वालों की सेहत बिगड़ जाएगी क्योंकि खेल मैदान के चारों ओर घास फूस, शराब की खाली बोतल, डिस्पोजल, झिल्ली बिखरा हुआ पड़ा है। मैदान में जगह-जगह शराब की टूटे हुए सीसी पड़ा है जिससे इस खेल मैदान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे नवयुवक चोटिल हो रहे हैं। इस खेल मैदान में रोजाना अभ्यास करने आने वाले युवक घनश्याम यादव, लक्की सिन्हा, प्रमोद साहू, शिवम साहू, राहुल ध्रुव, युधिष्ठिर, शुभम सेन, उत्तम ठाकुर, मुकेश साहू सहित अनेक लोगों ने बताया कि इस खेल मैदान में लाइट की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में या सामाजिक तत्वों द्वारा मैदान में शराब पीकर शराब की बोतल मैदान में फेंक देते हैं जिससे हम लोगों को मैदान में अभ्यास करने में भारी परेशानी की सामना करना पड़ता है। नगर पंचायत को जनहित में इस मैदान में जल्द से जल्द लाइट की व्यवस्था किया जाए।
हर साल होता है पौधे रोपण, मगर मैदान में एक पेड़ नहीं
मगरलोड. राज्य शासन द्वारा हर वर्ष लाखों की संख्या में पेड़ पौधे लगाए जाता है। इस योजना के तहत नगर पंचायत मगरलोड भैसमुंडी द्वारा नगर के कई स्थानों में सैकड़ो की संख्या में पौधेरोपण किया जाता है मगर देखरेख की अभाव में एक भी पेड़ जिंदा नहीं बचता हैं। जिसका ताजा उदाहरण नगर पंचायत मगरलोड में स्थित इंद्रप्रस्थ खेल मैदान का है जहां पर हर साल सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि द्वारा पौधा रोपण किया जाता है और देखरेख करने का शपथ भी लिया जाता हैं। मगर देखरेख के अभाव में आज एक भी पौधा जिंदा नहीं दिख रहा है।
क्रेडिट: छत्तीसगढ़ का रत्न
Tags
मगरलोड