सायबर सेल तकनीकी एवं थाना सिटी कोतवाली धमतरी की संयुक्त कार्यवाही
धमतरी। 8 नवंबर की रात रात 8 बजे प्रार्थी प्रवीण वर्मा पिता राधेश्याम वर्मा साकिन नयापारा वार्ड धमतरी जो रिसाईपारा धमतरी स्थित अपने ज्वेलरी दुकान का ताला बंद कर अपने घर चला गया था। रात्रि करीबन 3:20 बजे प्रार्थी को फोन के माध्यम से दुकान का शटर आधा खुला होने की सूचना मिलने पर दुकान आकर देखा तो शटर आधा खुला हुआ था। अंदर जाकर देखा तो ज्वेलरी सामान ईधर-उधर बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे चांदी का जेवरात, बैटेक्स के सामान एवं नगदी रकम 17000 रूपया कुल जुमला 95000 रूपये नही था। जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।जिले के ग्रामीण/शहरी क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आंजनेय वाष्णेय द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को पकडने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चन्द्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नेहा पवार के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना सिटीकोतवाली धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी।
विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। 20 नवंबर को मूखबीर सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड धमतरी के पास संदेही आरोपी अमन चौहान उर्फ आर्मी पिता सुरेन्द्र चौहान उम्र 23 साल साकिन पंचधार थाना सरिया जिला सारंगगढ़ बिलाईगढ़ को पकड़कर पुछताछ करने पर बताया कि 8 की रात में राधेकृष्ण ज्वेलरी दुकान रिसाईपारा धमतरी के शटर का ताला तोड़कर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे चांदी के जेवरात, बेंटेक्स आभूषण एवं नगदी रकम 17000 रूपये को चोरी किया। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, बेंटेक्स आभूषण कुल जुमला कीमती 3,73,640 रूपये को बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरीक्षक राजेश मरई, प्र.आर. लोकेश नेताम, हरिशंकर सिन्हा आरक्षक योगेश नाग, कमल जोशी, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू, धीरज डडसेना, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, चंदर जमदार, रामकृष्ण यादव शामिल रहे।
Tags
धमतरी