कुरूद | कुरूद से मेघा जा रही पिकअप को बेकाबू हाईवा ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक की मौत हो गई। मृतक का नाम गिरधर विश्वकर्मा है। पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है। कुरूद टीआई अरूण साहू ने बताया कि हादसा 18 नवंबर का है। भारत माला निर्माणाधीन रोड उमरदा के पास पिकअप सीजी 05 एजी 1252 को हाईवा सीजी 04 पीएक्स 8516 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर पिकअप चालक गिरधर विश्वकर्मा को 108 एबुलेंस से सिविल अस्पताल कुरूद लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृतक घोषित कर दिया।
हाईवा की टक्कर से पिकअप चालक की मौत
byछत्तीसगढ़ टुडे टीम
-
0