मगरलोड। शौर्य क्रीड़ा क्लब द्वारा युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। यहां के 3 युवकों का चयन भारतीय सेना के अग्निवीर में हुआ है। चुनेश्वर साहू पिता रामूराम साहू कुंडेल, समीर ठाकुर पिता कृपाल सिंह ठाकुर कुंडेल और युवराज साहू पिता भुनेश्वर साहू ग्राम बेलौदी शामिल हैं।
क्लब ग्राम कुंडेल मधुबन में स्थित है। क्लब पिछले 20 वर्षों से युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। अब तक इस क्लब से सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों में 65 युवक-युवतियों का चयन हो चुका है। चयनित जवानों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों ने देशभक्ति गीतों के साथ भारत माता की जय के नारों से माहौल को देशभक्ति से भर दिया।
चयनित युवाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। क्लब के प्रशिक्षक घनश्याम ध्रुव, हेमंत साहू, मुरलीधर निषाद, ऋषभ साहू, चुनेश्वर, पार्वती और आरती हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र साहू अध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड थे।
विशिष्ट अतिथि राजेंद्र साहू पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहे। अध्यक्षता कौशल साहू सरपंच प्रतिनिधि कुंडेल ने की। इस अवसर पर टेमन सेन, जगदीश यादव, कामता साहू, सुरेश निषाद, शिवदयाल निषाद, आर्मी के जवान लोकेश निषाद, लीलेश यादव, किशन लाल ध्रुव, संजय नेताम, दीनदयाल दीवान, ढालू राम आदि उपस्थित थे।