मगरलोड। पहलगांव (जम्मू-कश्मीर) में हाल ही में हुए आतंकी हमले, जिसमें कई निर्दोष नागरिकों और जवानों ने अपनी जान गंवाई, जिसके के विरोध एनएसयूआई धमतरी जिलाध्यक्ष राजा देवांगन एवं विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव के निर्देशन में में आज ब्लॉक एनएसयूआई मगरलोड द्वारा एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च आयोजित किया गया ।।
कैंडल मार्च के दौरान उपस्थित छात्रनेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकी हमले की कड़ी निंदा की साथ ही गृह मंत्रालय की सुरक्षा विफलताओं के खिलाफ जोरदार विरोध जताते हुए गृह मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की गई ।।
एनएसयूआई मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा ने कहा, "देशवासियों की सुरक्षा में चूक स्वीकार्य नहीं है ।।
सरकार को अपनी असफलता की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तत्काल प्रभाव से कड़े कदम उठाने चाहिए और नैतिकता के आधार पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए ।।"
हम आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हैं और सरकार से मांग करते हैं कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए तथा भविष्य में ऐसे हमलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं ।।.....
जिसमें मुख्यरूप से एनएसयूआई मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष सूरज सिन्हा, युवा कांग्रेस वि.स उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पूर्व न.पं उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा, पार्षद हिरवानी ठाकुर,सेतकुमार, राजेश कोशले, मेघराज, सोहन निषाद, शत्रुघ्न निषाद, अल्फाज खान, बांधे, जग्गू कोसले, जगमोहन, फागुराम सोनवानी आदि उपस्थित रहे…!!