the magarlod news
छत्तीसगढ़ टुडे न्यूज़
मगरलोड/सिंगपुर, 27 मई 2025 – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना "सुशासन तिहार" के अंतर्गत विकासखंड मगरलोड के सिंगपुर में समाधान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में दक्षिण वनांचल की आठ पंचायतों को शामिल किया गया और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी मांगों और शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए।🔶 कुल 4757 आवेदन, 4702 मांग और 55 शिकायतें
समाधान शिविर में कुल 4757 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 4702 आवेदन मांग संबंधित तथा 55 आवेदन शिकायत संबंधित थे। संबंधित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को उनके आवेदन की स्थिति और निराकरण की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
🔶 विकास मरकाम ने लिया फीडबैक, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
मुख्य अतिथि विकास मरकाम, अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी परंपरा औषधि पादप बोर्ड, ने सभा को संबोधित करते हुए कहा:
> “सुशासन तिहार एक ऐसा मंच है जो जनता से सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का अवसर देता है। मुख्यमंत्री से लेकर बोर्ड अध्यक्ष तक जनभागीदारी और पारदर्शिता के लिए मैदान में उतर रहे हैं।”
विकास मरकाम ने ग्रामीणों की ओर से उठाए गए सड़क मरम्मत, संपर्क मार्ग और बुनियादी समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। मेघा से दुगली, मोहेरा मेन रोड, पठार, मगरलोड पहुंच मार्ग और भंडारवाड़ी सड़क से संबंधित शिकायतों के समाधान हेतु अधिकारियों को स्थल निरीक्षण का निर्देश दिया गया।
🔶 विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरण
समाधान शिविर के दौरान अनेक ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
✅ 6 को जॉब कार्ड
✅ 5 को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी
✅ 50 को सब्जी बाड़ी बीज
✅ 13 को बी-वन और स्वामित्व कार्ड
✅ 5 को नए राशन कार्ड
✅ 36 को पेंशन योजना
✅ 6 को श्रमिक कार्ड
✅ 47 का स्वास्थ्य परीक्षण (सिकलसेल, बीपी, शुगर आदि)
✅ 4 को आयुष्मान वय वंदन कार्ड
✅ 3 को धान बीज वितरण
🔶 जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य टीकाराम कंवर, जनपद उपाध्यक्ष खिलेश साहू, मंडल अध्यक्ष मोहन साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कोमल यदु, जनपद सदस्य भवानी यादव, नारायण ध्रुव, हीरामन ध्रुव, रोहित यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय यदु सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।