Praveen kumar
मगरलोड से नयापारा सड़क मार्ग एडीबी प्रोजेक्ट के तहत सड़क चौड़ीकरण हुआ है। सड़क चौड़ीकरण हुए साल दो साल पूरा हो गया है। इसके बाद भी सड़क के साइड में नाली निर्माण और पेवर ब्लॉक कार्य अधूरा है। करेली बड़ी में निषाद भवन के पास नाली निर्माण नहीं किया गया है। इस वजह से निकासी रास्ता नहीं होने पर सड़क में पानी बह रहा है।
वहीं अटल परिसर के आगे अब तक पेवर ब्लॉक नहीं लगाया गया है। कुछ लोग सड़क, नाली में कब्जा करना शुरू कर दिए हैं। कुंडेल के नेमी यादव, संजू कश्यप ने बताया कि गांव में कुछ जगहों में नाली और पेवर ब्लॉक नहीं लगाया गया है। यहां सड़क चौड़ीकरण के बाद से काम बंद है। कई जगह पेवर ब्लाक अधूरा है। निर्माण पूरा कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। भेंडरी में बाजार चौक के पास नाली तो बनी है, पर मिट्टी से अच्छी तरह पटाई नहीं हुई है। बीते दिनों एक हाइवा इसी स्थान पर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। दलदल में फंस गया। ग्रामीणों ने काम को जल्द शुरू कराकर पूर्ण कराने व ठेकेदार पर कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर से की है।
Tags
मगरलोड