praveen kumar
नगर का मंगल बाजार कई वर्षों के बाद व्यवस्थित स्वरूप में दिखा। इस बाजार को पिछले कई दिन से नगर प्रशासन टीम के मेहनत से अतिक्रमण सप्ताह अभियान के दौरान चालू करना चुनौती था। मेहनत और संघर्षों के साथ नगर अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर एवं परिषद के साथियों के सहयोग से 10 जून को नया बाजार, पुराना बाजार के व्यापारियों, कुरूद के नागरिकों और क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने सब्जी से लेकर विभिन्न सामाग्री को अपने वाहनों से ले जाकर व्यापार किए। मंगलवार के दिन दोनों ही बाजार, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बाजार और मंगल पांडे नया बाजार में आम नागरिकों को चलने में दिक्कत होती थी।
लगभग नागरिक अपने वाहनों से जाकर व्यापार किए। कुरूद को सुंदर बनाने में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों, फुटकर व्यापारियों, सब्जी व्यापारियों, प्रशासन के सहयोग से नगर के यातायात से लेकर बाजारों को व्यवस्थित करने में सफलता अर्जित कर रहे हैं। नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने नगर पंचायत प्रशासन कुरूद द्वारा परिषद के निर्णय अनुसार 7 से 12 जून तक अतिक्रमण सप्ताह अभियान चलाया है। कई व्यापारियों को नुकसान भी उठाना पड़ा।
Tags
कुरुद