कुरूद पीजी कॉलेज में शुरू होगा बीएड संकाय, किया निरीक्षण

Praveen kumar 
कुरूद | संत गुरु घासीदास स्नातकोत्तर कॉलेज कुरूद में जल्द ही बीएड संकाय शुरू होने की आशा जगी है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने गुरूवार को कॉलेज का निरीक्षण किया। प्राचार्य से चर्चा की। कलेक्टर ने कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के क्लास रूम, कम्प्यूटर लैब और अन्य प्रयोगशालाओं को भी देखा। बीएड संकाय शुरू करने के विषय में चर्चा के दौरान प्राचार्य डॉ. मिश्रा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाई गई समिति ने 12 बिंदुओं पर जानकारी शासन को भेजी गई। इसमें शिक्षण सत्र 2025-26 से 4 वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ करने की अनुशंसा की गई है।

समिति ने मानक सेटअप और अधोसंरचना की जरूरतें भी अनुशंसित की हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार बीएड संकाय का पाठ्यक्रम, कोर्स, कॅरिकुलम बनाने, प्रवेश प्रक्रिया आदि के बारे में भी जानकारी भेजी गई है। शासन से अनुमति प्राप्त होने पर महाविद्यालय मे बीएड संकाय शुरू हो सकेगा। कलेक्टर ने कुरूद में स्थापित होने वाले बीए एलएलबी कॉलेज की प्रगति की भी चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने