कुरूद: छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में...भरी रात दान पेटी पार नगदी ले गए चोर, सीसी कैमरा में कैद। देखिए वीडियो.......

कुरूद:- राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा छत्तीसगढ़ महतारी काली मंदिर में चोरों ने दान पेटी तोड़कर नकदी चोरी कर ली। वारदात रात करीब 2बजे की है। चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ किया है। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस मंदिर से जुड़े हुए हैं। इसी कारण दान पेटी में अच्छी खासी रकम जमा होने की संभावना जताई है।

दो बार क्लिक करें 👇👇👇


मंदिर के अध्यक्ष सेवक राम साहू ने बताया दो दान पेटी 1क्विंटल 10किलो का है लेकिन दोनों पेटी मंदिर परिसर अंदर हाल के पास तोड़कर पैसा साफ कर व दूसरा दान पेटी नहीं तोड़ पाया जो खेत में फेंक कर वारदात को अंजाम दिया है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। इसके बाद थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने