दुपट्टे से बांधा था मुंह, लोकल बस में कुछ देर के लिए आई नजर... सोनम रघुवंशी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

praveen kumar 

गाजीपुर में खुद पुलिस के सामने आने से पहले सोनम रघुवंशी बनारस से गोरखपुर जाने वाली लोकल बस में नजर आई थी. इसको लेकर उसी बस में सवार एक महिला पैसेंजर ने जानकारी दी है. आइए आपको विस्तार से इसके बारे में बताते हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के रहने वाले राजा रघुवंशी के हत्या (Raja Raghuvanshi Murder) और उसकी साजिश रचने के मामले में उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उसका प्रेमी राज कुशवाहा (Raj Kushwaha) समेत तीन अन्य आरोपी पुलिस कस्टडी में है. जल्द ही इस मामले में सजा सुनाई जा सकती है. इसी बीच, एक बड़ा खुलासा हुआ है. सोनम रघुवंशी को लेकर बनारस के एक बस में सवार महिला पैसेंजर ने बहुत विस्तार से उसके बारे में जानकारी दी है. महिला ने बताया है कि सोनम बनारस से गोरखपुर जाने वाली एक बस में बैठी थी और नंदगंज के पास उतर गई थी. उसने बस में सफर अकेले किया था, लेकिन उसे छोड़ने के लिए दो युवक आए थे.

राजा के भाइयों को दी थी जानकारी
एक ऑडियो सामने आया है. इसमें एक महिला और पुरुष आपस में बात करते हुए सुने जा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इसमें जिस महिला की आवाज सुनाई दे रही है, वो उसी बस में सवार थी, जिसमें सोनम भी नजर आई थी. इस महिला ने सोनम के बस में होने की सूचना राजा के भाई विपिन और सचिन को दी थी. उसने बताया कि सोनम के साथ अन्य दो युवक भी नजर आए थे. बनारस से बैठने के बाद सोनम को महिला ने नंदगंज में उतरते हुए देखा था. महिला ने बताया कि ये एक लोकल बस थी, जो वाराणसी से गोरखपुर जा रही थी.

दुपट्टा से मुंह बांधकर बैठी थी सोनम
महिला ने सोनम के बारे में बताया कि उसे बस में बैठाने के लिए दो युवक आए थे. बैठाने के बाद दोनों फरार हो गए थे. महिला ने बताया कि सोनम दुपट्टा से मुंह बांधकर बस में बैठी थी. वो टी शर्ट और पैंट पहनी हुई थी. रात को करीब 11 बजे सोनम बैठी थी. गाजीपुर जाने वाले बस में वो बैठी थी. नंदगंज में वो उतर गई थी. महिला ने बताया कि सोनम ने बीच में उतरकर मैंगो जूस भी पिया था
थाने में भी दी जानकारी
महिला ने राजा के भाइयों के साथ नंदगंज थाने में भी जानकारी दी थी. सोनम के बस में होने की जानकारी थाने में दी गई थी, लेकिन उन्होंने मामले को हल्के में लिया और कोई एक्शन नहीं लिया है. महिला का कहना है कि सोनम के हावभाव से नहीं लग रहा था कि उसने मर्डर किया है



एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने