कांग्रेसियों ने किया बीईओ दफ्तर मगरलोड का घेराव

Praveen kumar 
ब्रेकिंग न्यूज़ मगरलोड 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बीईओ कार्यालय मगरलोड का घेराव किया। बाजार चौक में सभा के साथ शिक्षा न्याय यात्रा निकाली गई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियां शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। सरकार की अनदेखी से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर गिरा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द सुधार नहीं किया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लक्ष्मी ध्रुव, लेखराम साहू, नीलम चंद्राकर, दुर्गेश नंदिनी, जनपद सदस्य प्रभात राव, पीसीसी सदस्य होरीलाल साहू, सेवादल अध्यक्ष विनीत बाफना, जनपद सदस्य नारद साहू, मोहन देवांगन, मेघनाथ साहू, डाकुंवर साहू, डीहूराम साहू आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने