कुरूद | शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि और शाला विकास समिति के पदाधिकारी-सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर शासन के योजनाओं की जानकारी दी गई। बच्चों को मिठाई खिलाई गई। गणवेश वितरण किया गया। नगर अध्यक्ष ने बच्चों को प्रदेश में अव्वल आने के लिए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्राचार्य डीपी देवांगन, शिक्षक एनएल चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, गोरख देवांगन, मिथलेश बैस, साधना देवांगन, राखी चंद्राकर, सितेश सिन्हा, रवि मानिकपुरी आदि मौजूद रहे।
Tags
Kurud