समाज के युवाओं ने दी पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति
स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आदिवासी नगारची समाज का 2 दिवसीय अधिवेशन 14 और 15 जून को हुआ। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत कुरूद की अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर रहीं। अध्यक्षता देवनाथ नेताम ने की। रामनारायण नागरची, प्रदेशाध्यक्ष नगारची समाज भी मंच पर मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि रविकांत चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद शामिल हुए।
भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि और समाज के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। ज्योति चन्द्राकर और भानु चन्द्राकर ने प्रदेशभर से आए समाज के लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कुरूद की पावन धरती पर समाज का यह सम्मेलन गौरव की बात है। समाज की मांगों को विधायक अजय चन्द्राकर और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तक पहुंचाकर पूरा कराने का भरोसा भी दिलाया। इस कार्यक्रम में समाज के युवाओं ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
Tags
Kurud