Praveen kumar
धमतरी | कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों और सुकमा आईडी ब्लास्ट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को श्रद्धांजलि दी। मकई चौक पर कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, लेखराम साहू, मोहन लालवानी, सलीम रोकड़िया, आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस सूर्यप्रभा चेटियार, प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा मरकाम समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
Tags
धमतरी