praveen kumar
गरियाबंद विगत दिवस पिताईबंद रेत खदान में मीडिया कर्मियों पर हुए हमले के बाद जिले में चल रहे हैं अवैध रेत माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम चार दिन से लगातार दिन रात रेत घाटों का गश्त कर रही है।
इस दौरान टीम ने शुक्रवार सुबह तड़के ग्राम रावड़ अंतर्गत महानदी क्षेत्र से दो चेन माउण्टेन मशीन और एक हाईवा जब्त की है। जिसे पाण्डुका थाना में रखा गया हैं। टीम ने यहां बनाए रैंप और रास्ते को भी ध्वस्त कर दिया है। इसी दिन शाम 06-07 बजे फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम सरकडा स्थित सुखानदी से एक हाईवा और एक चैन माउण्टेन मशीन को जब्त की है है।
इसे थाना फिंगेश्वर की अभिरक्षा में रखा गया है। ज्ञात हो कि 9 जून को पिताईबंद में कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों रेत माफिया के गुर्गों ने मारपीट की थी। उनके प्रदर्शन के बाद आखिरकार जिला प्रशासन को अवैध रेट खदानों पर कार्रवाई करने मजबूर होना पड़ा। अधिकांश रेत खदान के संचालन के पीछे प्रशासनिक संरक्षण के आरोप भी लगाए जा रहे थे।
इस घटना के बाद जिले में संचालित सभी रेट घाट लगभग बंद हो गए है। हालाकि जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी कहीं कहीं रेट माफियाओं के हौसले अभी भी बुलंद है। जो चोरी छिपे रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में जुटे हुए है। खनिज अधिकारी ने तीन माह के कार्रवाई का ब्यौरा दिया हैं। उन्होंने बताया कि जिले में उनके पदभार ग्रहण 10 मार्च 2025 से 13 जून 2025 तक अवैध उत्खनन के 07 प्रकरण दर्ज कर में कुल 6 लाख 58 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला है। गरियाबंद। संयुक्त टीम ने जब्त की मशीन।
Tags
गरियाबंद