मगरलोड | गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा मंडल मगरलोड ने सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान किया। कोमल साहू, वीएल साहू, उमेंदीराम साहू, चित्ररेखा साहू और पुन्नूराम राज को श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु अपने ज्ञान से शिष्यों का भविष्य संवारते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, जिला पंचायत सभापति टीआर कंवर, मंडल महामंत्री मुरली सिन्हा, नंदनी सिन्हा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू, महिला मोर्चा महामंत्री भानु प्रिया साहू, पार्षद यशोदा साहू, बेदम चौहान, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिलीप सिन्हा, मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमेश साहू, राधा साहू, श्यामा साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, शांति देवांगन मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ
यहां टिप्पणी दर्ज करें