AD

ग्राम सेन्हाभाठा में गुरु पूर्णिमा पर सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

मगरलोड | मेघा के आश्रित गांव सेन्हाभाठा में गुरु पूर्णिमा पर वेद माता गायत्री मानस परिवार और ग्रामवासियों ने पूजा-पाठ किया।
गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर विभिन्न विभागों के रिटायर्ड अधिकारी, गुरुदेव और शिक्षकगण का श्रीफल और गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में मेघनाथ साहू, रामाधार साहू, गोपीराम साहू, भाऊराम ध्रुव, केशरू निषाद, केशव महेंद्र निषाद, चोवाराम पटेल, जगदीश निर्मलकर शामिल रहे। कार्यक्रम में वीरेंद्र साहू ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष होरीलाल साहू, योगेश्वर साहू, जनपद कृषि सभापति राजेश साहू, उपसरपंच छत्रपाल साहू, डॉ. कमल सिन्हा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ