AD

रेडक्रास ने पोस्टर पेंटिंग के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया

मगरलोड

विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी धमतरी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मानव शृंखला छात्रों ने बनाया। ब्लॉक काउंसलर अवध राम साहू ने पोस्टर, स्लोगन और पेंटिंग के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित कर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। छोटा और स्वस्थ परिवार सुखी जीवन की नींव है। परिवार नियोजन से ही एक सार्थक कल की शुरुआत होती है।


अभियान में "हम दो हमारे दो', "छोटा परिवार, प्रगति का आधार', "बढ़ती जनसंख्या पृथ्वी के पर्यावरण के लिए विषाक्त है' जैसे संदेशों के जरिए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में वॉलंटियर सविता, मोनिका, कुमकुम, दुर्गेश, ऐश्वर्या, गायत्री, जिज्ञासा, काजल, पूजा साहू, सोनम, हेमा, गायत्री, रेशमा, प्राचार्य एसके साहू, रेडक्रॉस काउंसलर अवधराम साहू, लाइब्रेरियन विद्या साहू, अमित कुमार कंवर, कीर्ति लता साहू, दिलीप कुमार साहू, भावना चावड़ा, किरण साहू, जयंत कुमार साहू, प्रीतमलाल साहू, टुकेश्वरी, नंद कुमार,

गौतम ग्राट याति शाशित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ