यशवंत मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड में 120 पौधे रोपे

मगरलोड | यशवंत राव मेघावाले शासकीय कॉलेज मगरलोड में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। स्वयंसेवकों और कॉलेज परिवार ने परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। अभियान के दौरान 120 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें नींबू, कटहल, सीताफल, करंज, गुलमोहर, पाम, आंवला जैसी विविध प्रजातियों के फलदार, छायादार और सजावटी पौधों को शामिल किया गया। पौधों की देखभाल और उनके संरक्षण के प्रति भी प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

प्राचार्य डॉ. प्रभा वेरुलकर ने कहा कि पौधे जीवन का आधार हैं। यह अभियान न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि प्रकृति के माध्यम से मातृत्व को जोड़ने का भी अनूठा प्रयास है। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक कौशलेश कुमार ध्रुव, डॉ. यशोदा साहू, निरूपा साहू, दिव्या देवांगन, डॉ. रमा चंद्राकर, दीपक कश्यप व अन्य रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने