Dhirendra Krishna Shastri Big Announcement on Marriage: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक बार फिर बड़ा सामाजिक संकल्प लिया है। उन्होंने घोषणा की है कि आगामी वर्ष महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर बागेश्वर धाम में 300 बेटियों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा।
यह आयोजन लगातार आठवां सामूहिक कन्या विवाह समारोह होगा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष (2025) बागेश्वर धाम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 251 गरीब बेटियों की शादी कराई गई थी।
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुरु शिष्य मिलन कार्यक्रम के दौरान कहा कि बालाजी और सन्यासी बाबा की प्रेरणा से इस बार 50 अतिरिक्त बेटियों के साथ 300 बेटियों के हाथ पीले किए जाएंगे. बता दें कि इस साल हुए आयोजन में 251 बेटियों की शादी हुई थी।
धीरेंद्र शास्त्री ने लिया संकल्प
बागेश्वर धाम में गुरु शिष्य मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बालाजी और सन्यासी बाबा की प्रेरणा से इस बार (अगले साल 2026) 50 अतिरिक्त बेटियों के साथ 300 बेटियों के हाथ पीले किए जांएगे. गत वर्ष 251 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधा गया था. इस दौरान उन्होंने सभी शिष्य मंडल को बेटियों की शादी के कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
बागेश्वर धाम के दान के पैसों से होती है गरीब बेटियों की शादी
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि संकल्प पूरा हो इसके लिए सभी शिष्य मंडल अपनी जिम्मेदारी निभाएं. बागेश्वर धाम की दान पेटी गरीब बेटियों का घर बसाने के लिए खोली जाती है. चढ़ोतरी में जो भी राशि आती है, वह बेटियों का वैवाहिक जीवन में प्रवेश कराने में खर्च की जाती है. यदि देश के मंदिरों की दान पेटियां गरीब बेटियों का घर बसाने में लगेगा तो कोई बेटियों को बोझ नहीं समझेगा।


