सलमान खान आतंकवादी घोषित: पाकिस्तान जाने पर प्रतिबंध लगा, जानिए वजह..

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सऊदी अरब में एक शो के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था, जिसको लेकर तिलमिलाए पाकिस्तान की शहबाज सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है, इसको लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल सूची में डाल दिया है यानी उन्हें आतंकी घोषित कर दिया गया है। यह लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आती है और इसमें शामिल व्यक्ति पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। इसके बाद अब सलमान खान के पाकिस्तान जाने पर प्रतिबंध लग गया है। हालांकि, सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सलमान खान ने क्या कहा था ?

सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने कहा कि ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया। सलमान के इस बयान के बाद पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई है, जबकि बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इससे खुश हैं और सलमान का धन्यवाद कर रहे हैं।

बलूचों ने सलमान का माना आभार

बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश बनाने की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने कहा, सलमान खान का बयान बलूचिस्तान के करोड़ों बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है। सलमान ने जो कहा उसे कहने में कई बड़े देश भी हिचकते हैं। बलूचिस्तान में पाकिस्तान से अलग होने के लिए बगावत चल रही है। यह प्रांत खनिज संसाधनों में बहुत समृद्ध है, लेकिन आर्थिक रूप से यह पाकिस्तान का सबसे पिछड़ा राज्य है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने