🗞️ खबर विस्तार से:
करेली चौकी अंतर्गत ग्राम हरदी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय युवक हिम्मत यादव ने अपनी पत्नी लक्ष्मी यादव (उम्र लगभग 20-21 वर्ष) की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, हिम्मत यादव ने अपनी सोशल मीडिया स्टेटस पर एक संदेश लिखा —
“मैं हिम्मत यादव, पत्नी लक्ष्मी यादव को जान से मार दिया हूं। कारण कुछ नहीं, बस उसकी मां-बाप की वजह से मार दिया हूं और अब मैं फांसी लगा रहा हूं।”
मृतक के बड़े भाई ने पुलिस में बयान दर्ज कराया है हितेश यादव इसका छोटा भाई है जिसका विवाह 1 वर्ष पूर्व ग्राम मोहंदी के लक्ष्मी से हुआ था। लक्ष्मी यादव इसकी पत्नि की छोटी बहन है। विवाह के 02-03 माह बाद इसका छोटा भाई हितेश अपनी पत्नि लक्ष्मी को साथ लेकर ग्राम मोहंदी अपने ससुर संतोष यादव के घर जाकर निवास कर रहे थे। 19 अक्टूबर की शाम करीबन 5:30 दिवाली त्यौहार मनाने के लिये इसका छोटा भाई हितेश अपनी पत्नि लक्ष्मी के साथ इसके घर ग्राम हरदी आये थे। 20 की रात्रि लगभग 11 बजे भाई बहु लक्ष्मी यादव अपने कमरे में थी। भाई हितेश यादव इसके घर के सामने में था। जिसके बाद घर आकर सो गया। परिवार के सदस्य भी सो गये थे। 21/10/25 के सुबह करीबन 7 बजे तक भाई व बहु के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर से आवाज नही आने से यह सीढी लगाकर वेन्टीलेशन से कमरे के अंदर देखा तो इसका भाई हितेश यादव सिलिंग पंखा को लगाने के छत में लगे हुक से साड़ी से फांसी लगकर लटक रहा था । वेन्टीलेशन से कमरे के अंदर घुसकर देखा तो कमरे के फर्स में इसके भाई हितेश यादव की पत्नि लक्ष्मी यादव मृत अवस्था में पड़ी थी। जिसके गले में गमछा फंसा हुआ था। जिसकी चुडियां भी टुटी हुई बिखरी पडी थी। कमरे का दरवाजा अंदर से खोलकर अपने पिता रघुनाथ यादव के साथ मिलकर अपने भाई हितेश यादव के शव को नीचे ऊतारा।
यह संदेश देखने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने घर पहुंचकर देखा तो पत्नी लक्ष्मी यादव का शव कमरे में मिला और पास ही हिम्मत यादव फांसी के फंदे पर झूल रहा था।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी सिर्फ एक साल पहले ही हुई थी। फिलहाल, करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद और पारिवारिक तनाव से जुड़ा लग रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
👉 यह घटना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।

