शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। ऐसे दस वाहन चालकों पर पुलिस ने 10-10 हजार रूपये का जुर्माना किया है। वाहन चालकों के लायसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है
खैरागढ़ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने लगातार प्रयास जारी है पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्ती जारी है विगत कुछ ही दिनों में लगातार कार्यवाही तेज करते हुए 10 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए न्यायालय खैरागढ़ पेश किया गया है, न्यायालय द्वारा प्रत्येक प्रकरण में 10,000/- 10,000/- रुपए के भारी भरकम अर्थदंड से दंडित किया गया है। वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन हेतु संबंधित परिवहन विभाग को भेजा गया. दुर्घटनाओं से बचाव करने जान-माल की सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा कार्यवाही व शराब पीकर वाहन न चलाने जागरूक करने की यह मुहीम लगातार जारी रहेगी.
