रायपुर यूनिवर्सिटी अपडेट
सेमेस्टर परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी। इस परीक्षा के लिए उन छात्रों के प्रवेश पत्र रोके जा सकते हैं जिन्होंने कॉलेजों से संबंधित शुल्क जमा नहीं किया है। इसे लेकर पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने संबंधित छात्रों की लिस्ट कॉलेजों से मांगी है।
उधर, विवि की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि पूर्व में कई महाविद्यालयों ने पत्र के माध्यम सूचित किया है कि कई छात्र-छात्राएं निर्धारित समय में कॉलेज से संबंधित शुल्क जमा नहीं करते हैं। आवेदन करने और प्रवेश पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण कॉलेजों को सूचित किए बिना छात्र प्रवेश पत्र प्राप्त कर परीक्षा में शामिल हो जाते हैं। इसे देखते हुए कॉलेजों से कहा गया है कि वे सेमेस्टर व मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने से 15 दिन पहले कॉलेज अपने नोटिस बोर्ड पर फीस से संबंधित सूचना प्रसारित करें। इसके बाद भी छात्र फीस जमा नहीं करते हैं तो फिर उनकी लिस्ट प्रवेश पत्र जारी होने से 7 दिन पहले विवि को भेजा जाए। ताकि ऐसे छात्रों के एडमिट कार्ड रोकने पर विचार किया जा सके।
Tags
raipur chhattisgarh