मगरलोड |
मेघा में मंडी बोर्ड मद से टीन शेड निर्माण एवं जनपद पंचायत विकास निधि से सीसी सड़क निर्माण होगा। सोमवार को दोनों काम शुरू कराने जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन किया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र साहू थे। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शासन द्वारा निरंतर योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जनसुविधा से जुड़े ऐसे निर्माण कार्य ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में डेमू राम साहू, यमुना साहू, सरपंच मनीषा ध्रुव, उप सरपंच छत्रपाल साहू, संतोष सोनी, वेदराम साहू, मनीराम पटेल उपस्थित थे।
Tags
मेघा छत्तीसगढ़