मेघा में 298 छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

मगरलोड | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघा में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। हीमोग्लोबिन, वजन, सिर की गोलाई, ऊंचाई, त्वचा की जांच, पेट की जांच, स्नायु तंत्र, खून की कमी परीक्षण, किशोर स्वास्थ्य संबंधी, शारीरिक विकास व अन्य बीमारियां का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

बच्चों को आवश्यक दवाइयां दी गई। परीक्षण कार्यक्रम में 298 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया। डॉ. होमेश्वरी पटेल, संगीता बंजारे, रामकुमार गजेंद्र, कोमल साहू, भगत निषाद, गीतांजलि साहू, प्राचार्य एसके साहू, जयंत कुमार साहू, अमित कुमार, नंदकुमार गौतम, प्रीतम लाल, किरण भावना, दीपेश कोसरिया, दिलीप कुमार, टुकेश्वरी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने