भारत स्काउट्स व गाइड्स स्थानीय संघ मगरलोड द्वारा 7 से 11 नवंबर के बीच द्वितीय सोपान प्रशिक्षण व परीक्षण शिविर का आयोजन हसदा में किया गया। इस शिविर में मगरलोड विकासखंड से 72 स्काउट्स, 119 गाइड्स और 14 प्रशिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 7 नवंबर को शासकीय उमावि हसदा-नं 1 के परिसर में हुई, जिसमें बीईओ मनीष ध्रुव के मार्गदर्शन और ब्लॉक सचिव मानसिंह कपूर के नेतृत्व में प्राचार्य डीएस नाग की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान काशीराम साहू, उपसरपंच भूषण लाल यादव और शाला विकास समिति के अध्यक्ष दुर्गेश यादव भी मौजूद रहे।
5 दिवसीय इस शिविर में बच्चों को स्काउट और गाइड का गणवेश पहनने, प्रार्थना, झंडा गीत, स्काउट आंदोलन की अवधारणाएं, लेंसिंग और नाटिंग, बीपी सिक्स, बिना बर्तनों के भोजन तैयार करना, प्राथमिक चिकित्सा समेत अन्य पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। 10 नवंबर की शाम को महाशिविर ज्वाल का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यक्रम का संचालन विकासखंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता और राजेश साहू सभापति जनपद पंचायत मगरलोड के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ईश्वरी साहू सरपंच, होरीलाल साहू, डॉ. दुर्गेश यादव एसएमसी अध्यक्ष, डायमंड नाग प्राचार्य, योगेश्वर यादव, रुक्मिणी साहू पंच, तारा साहू उपस्थित थे।
11 नवंबर को सुबह सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया। शिविर संचालक योगेंद्र साहू और मुख्य परीक्षक करण साहू भी मौजूद रहे।
Tags
हसदा न.1(छत्तीसगढ़)