पोल्ट्री फार्म में घुसे तेंदुआ से दहशत, 3 घंटे बाद निकालकर जंगल की ओर भागा

धमतरी। जिले वनाचंल क्षेत्रो में वन्य प्राणियों की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। पूर्व में कई बार तेन्दुआ नगरी, केरेगांव, धमतरी क्षेत्र में नजर आ चुका है। इस बार कुकरेल के पास स्थित ग्राम मोहलाई में एक पोल्ट्रीफार्म में तेन्दुआ घुस गया। जिससे हकड़म्प मच गया। लगभग 3 घंटे के बाद दरवाजा से जंगल की ओर भाग गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मोहलाई में पोल्ट्रीफार्म के भीतर एक केज में जहां सैकड़ो मुर्गियां पाली जा रही है। 26 नवम्बर की रात लगभग 9 बजे वहां एक तेन्दुआ घुस गया। जिसके पश्चात तेन्दुएं ने कई मुर्गियों की जान ले ली। लगभग 3 घंटे तक लोग दहशत में रहे। सूचना पर वन विभाग टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंची और तेन्दुए को पकड़ने जुटी रही। कुछ देर तक तेन्दुआ केज में ही यहां-वहां भागता रहा। आखिरकार केज से निकल कर जंगल की ओर भाग गया। तेंदुआ को देखने बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। तेन्दुएं के सूचना मिलने पर आसपास के गांव में हड़कम्प मच गया था। वन विभाग द्वारा लोगो से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इस संबंध में वन विभाग के एसडीओ मनोज विश्वकर्मा ने बताया कि मोहलई के मुर्गी पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुस गया था। आशंका है कि दरवाजा के रास्ते या ऊपर टिन शेड खुला होने की वजह से वह घुस गया था। लगातार अंदर वह भागता रहा। वन विभाग की टीम पहुंची उसके बाद निकलने का प्रयास किया गया। एक तरफ के दरवाजा खोलकर लोगों को दूसरी तरफ किया गया। उसके बाद तेंदुआ निकालकर जंगल की ओर भाग गया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने