आईटीआई कुरूद में रंगोली पोस्टर और मॉडल स्पर्धा हुई

न्यूज | कुरूद

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष-2025 के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन धमतरी जिले की नोडल संस्था शासकीय आईटीआई कुरूद में किया गया। आयोजन का मार्गदर्शन प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी योगेश देवांगन ने किया। उन्होंने बताया कि नोडल संस्था के रूप में शासकीय आईटीआई कुरूद में प्रतिवर्ष जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

इससे प्रशिक्षणार्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल प्रस्तुत करने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध होता है। इस अवसर पर धमतरी जिले के आईटीआई धमतरी, भखारा, मेघा, मगरलोड, बड़ी करेली, सिर्री और कोर्रा के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर एवं मॉडल प्रतियोगिता हुआ। प्रतिभागियों ने अपनी सृजनात्मकता और तकनीकी समझ का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। रंगोली प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ महतारी के विविध स्वरूपों तथा क्षेत्रीय परंपराओं को आकर्षक शैली में प्रस्तुत किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी जैसे नवाचारपूर्ण 18 मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिनमें से श्रेष्ठ मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम के नोडल प्रभारी चमनलाल पाल ने कहा कि इस वर्ष लगभग 90 प्रशिक्षणार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने कौशल, प्रतिभा और रचनात्मकता का परिचय दिया।

खबरें और भी हैं...

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने