धमतरी स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती 2025
धमतरी: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी की ओर से स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती निकली है। यह नियुक्ति संविदा भर्ती के माध्यम से की जाएगी, जो सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के तहत होगी। जिले के 10 विद्यालयों में पद रिक्त हैं।
पद एवं वेतनमान
- व्याख्याता: ₹38,100 प्रति माह
- शिक्षक: ₹35,400 प्रति माह
- सहायक शिक्षक: ₹25,300 प्रति माह
विद्यालयवार पदों की संख्या
| क्रमांक | विद्यालय का नाम | पदों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बेठरी | 03 |
| 2 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, नगरी | 05 |
| 3 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, सैसुधी | 06 |
| 4 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कंडेल | 07 |
| 5 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, चर्रा | 09 |
| 6 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कुरूद | 04 |
| 7 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, भखारा | 06 |
| 8 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, गोकुलपुर | 08 |
| 9 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, कुकरेल | 10 |
| 10 | स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, आमदी | 03 |
आवेदन प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों से 06 नवंबर 2025 से 17 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन केवल स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते हैं।
पता:
कार्यालय प्राचार्य, पी.एम. श्री मेहतरू राम धीवर शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बठेना (धमतरी),
जिला जेल रोड, अर्जुनी थाना के पास, बठेना, जिला – धमतरी,
पिन कोड – 493773
चयन प्रक्रिया
- चयन पूरी तरह मेरिट सूची के आधार पर होगा।
- कोई लिखित या मौखिक परीक्षा नहीं ली जाएगी।
- शैक्षणिक अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनाई जाएगी।
- उम्मीदवार को कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- केवल हिन्दी और संस्कृत व्याख्याता के लिए अंग्रेजी माध्यम की बाध्यता नहीं होगी।
- मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
- नियुक्ति पूरी तरह अस्थायी (संविदा आधारित) होगी।
