बिना KYC नहीं मिलेगा राशन,30 नवंबर से पहले कराएं KYC, जानिए घर बैठे कैसे करें e-KYC

CG Ration Card e-KYC|छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारियों के लिए अच्छी खबर है। राशन कार्डों का सत्यापन नहीं कराने वाले लोगों को एक बार फिर 30 नवंबर तक का समय दिया गया है। खाद्य विभाग की बार-बार की सख्ती के बावजूद लोग अपना सत्यापन नहीं करा रहे हैं। खाद्य संचालनालय की ओर से पहले ही सूचना जारी की जा चुकी है कि सत्यापन नहीं कराने वाले लोगों को भविष्य में राशन नहीं दिया जाएगा। इसके बावजूद लोग केवाईसी कराने राशन दुकानों में नहीं पहुंच रहे हैं। केवल रायपुर जिले में ही करीब 4 लाख लोगों ने सत्यापन नहीं कराया है। अब ये सभी लोग 30 नवंबर तक राशन दुकानों में जाकर अंगूठे का बायोमैट्रिक निशान दे सकते हैं।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर जिले में 22 लाख 21028 लोगों के नाम राशन कार्ड में दर्ज हैं। इसमें 18 लाख 18432 लोगों ने ई-केवाईसी करा ली है। 4 लाख 2596 लोगों ने अभी तक अपना सत्यापन नहीं कराया है।

 

घर बैठे कैसे करें Ration Card में e-KYC

राशन कार्ड में kyc करने के लिए राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित मोबाइल एप मेरा ई-केवायसी राशन कार्ड(mera e-kyc ration card) को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। उक्त एप के माध्यम से सभी राशनकार्डधारी हितग्राही आधार फेस रिकग्निशन के जरिए अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं।

एप इंस्टॉल करने के बाद राज्य का चयन करें, मोबाइल का लोकेशन ऑन करें। आधार नंबर दर्ज करें। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें। कैप्चा भरने के बाद कार्ड विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा। फेस ईकेवायसी के विकल्प पर क्लिक करें, कैमरा ऑन होते ही चेहरे को कैमरे के सामने रखें।

चेहरा मैच होते ही ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी पूर्ण करें, ताकि राशन वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो। 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने