फिर आधा होगा बिजली बिल: 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली बिल का फायदा, जल्द लागू होगी योजना

Bijli Bill Half Yojna|छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देने की तैयारी की है। सरकार 100 यूनिट की जगह 200 यूनिट तक हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की प्लानिंग कर रही है। इससे करीब 14 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने योजना को लेकर संकेत दिए हैं।

कितना आएगा बिजली बिल?

वर्तमान में 200 यूनिट बिजली खपत पर बिल लगभग 840-870 रुपये आता है। लेकिन प्रस्तावित योजना के तहत 200 यूनिट पर बिल लगभग 420-435 रुपये होगा। इससे उपभोक्ताओं को लगभग आधा भुगतान करना पड़ेगा।

गरीब-मध्यम वर्ग को फायदा, सरकार का बढ़ेगा बोझ

इस योजना से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर पड़ रहा भार कम होगा। सरकार का यह कदम जनता के लिए राहत भरा होगा लेकिन इस योजना से सरकार पर सैकड़ों करोड़ रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी का भार बढ़ेगा। हालांकि, इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और बिल भुगतान में भी सुधार आएगा।

क्या है हाफ बिजली बिल योजना ?

हाफ बिजली बिल योजना 1 मार्च 2019 को शुरू हुई थी। पहले 400 यूनिट तक बिजली खपत पर आधा बिल देने की सुविधा थी। अगस्त 2025 में योजना की सीमा घटाकर 100 यूनिट कर दी गई थी, जिससे लाखों परिवारों के बिल लगभग दोगुने हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👇

कब से लागू होगी यह योजना ?

जैसे ही फाइल को मंजूरी मिलेगी, योजना को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर से प्रदेश में फिर से राहत का यह नया अध्याय शुरू हो सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने