मिर्जापुर में ट्रेन से कटे 6 श्रद्धालु,मौत: कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गए थे, कालका एक्सप्रेस की चपेट में आए

Mirzapur (UP) Train Accident: मिर्जापुर के चुनार रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे बड़ा हादसा हो गया। कालका एक्सप्रेस की चपेट में कुछ लोग आ गए। ट्रेन से सात से आठ लोगों के कटने की सूचना आ रही है। श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने के लिए लाइन पार करके चुनार गंगा घाट जा रहे थे। इसमें कई की मौत हो गई। कई जख्मी हैं। हादसे के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे।

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में मारे गए ज्यादातर श्रद्धालु वाराणसी में कार्तिक पूर्णिमा स्थान के लिए जा रहे थे। हादसा बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर हुआ।

🚆 जानिए कैसे हुआ हादसा ?

हुआ यूं कि चोपन से पैसेंजर ट्रेन रेलवे स्टेशन पहुंची। भीड़ होने की वजह से कुछ श्रद्धालु ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान, तेज रफ्तार में कालका एक्सप्रेस उस ट्रैक से गुजरी। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही 7-8 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए।

रेलवे ट्रैक पर खून ही खून बिखर गया। शवों के चीथड़े उड़ गए। पुलिसवालों ने टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। ज्यादातर श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए गंगा घाट जा रहे थे। घटना की सूचना पर रेलवे के सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। घायलों को नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

⚠️सावधानी बरतें!  

कभी भी एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पटरियों को उतरकर पार न करें! 

🙏हमेशा फुट ओवरब्रिज का ही इस्तेमाल करें! 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने