दिल्ली के बाद अब इस्लामाबाद में बड़ा धमाका: 12 लोगों की मौत, 21 घायल - Pakistan Bomb Blast

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक बड़ा धमाका हुआ है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हुए हैं। यह धमाका इस्लामाबाद की एक जिला अदालत के बाहर हुआ, जहां एक कार में विस्फोट हुआ। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करवाया।

कैसे हुई यह घटना ?

धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास की कई गाड़ियां और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। घायलों में ज्यादातर वकील और याचिकाकर्ता शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि धमाके की जांच शुरू कर दी गई है और अभी तक किसी भी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। इस्लामाबाद के डीआईजी, चीफ कमिश्नर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस्लामाबाद के पिम्स अस्पताल में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।

   इस धमाके के बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही धमाके की वजह का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने