पशुपति नाथ का दर्शन पश्चात ही सभी तीर्थ का पुण्य प्राप्त होगा: पं. राघव मिश्रा

मगरलोड
गौरव ग्राम एवं सेनानी ग्राम खिसोरा में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं प्रदीप मिश्रा के पुत्र पं राघव मिश्रा ने 4 से 10 नवंबर तक शिव महापुराण कथा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। कथावाचक ने कहा कि सारे तीर्थ करने के पश्चात पशुपतिनाथ का दर्शन करने से पुण्य लाभ मिलता है। बिना पशुपतिनाथ का दर्शन अपूर्ण माना जाता है। मानव की भांति पशु पक्षी, जीव जंतु भी भगवान शिव की भक्ति करते हैं। गजराज को मगरमच्छ पकड़ लेने पर भगवान विष्णु ने प्रकट होकर उनकी रक्षा किया था। भगवान शिव मानव के अलावा पशुओं के भी संरक्षक हैं। इसलिए पशुपतिनाथ कहलाया है।

पं राघव मिश्रा ने शिव महापुराण कथा का उल्लेख कर बताया कि शिव जी के प्रति सच्ची श्रद्धा भाव से किया गया आराधना, व्रत, पूजा कभी असफल नहीं होता। एक लोटा जल सारी समस्या का हल शिव भक्ति की सरल विधि बताया। शिव महापुराण कथा का श्रवण करने ग्राम खिसोरा सहित नयापारा, राजीम, गरियाबंद, रायपुर, धमतरी के आसपास गांव और शहर के श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। जनपद पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, सरपंच राखी साहू, जिला पंचायत कृषि सभापति वीणा डेमू साहू, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीकांता हेमंत साहू सहित हजारों महिला-पुरुष कथा का रसपान किया। व्यवस्था में पुलिस प्रशासन जुटे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने